नीट परीक्षा में 98.7% किया प्राप्त लक्ष्य डॉक्टर बनने का रूड़की के रामपुर निवासी मोहम्मद साकिब ने नीट 2023 की परीक्षा में 98.7% प्राप्त कर कामयाबी हासिल की है और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान उनके निवास पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है और साकिब की उपलब्धि पर बधाई दी है। इस दौरान मोहम्मद साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को देते हुए बताया कि उन्होंने नीट 2023 की परीक्षा 98.7 परसेंटाइल के साथ पास की है। उन्होंने बताया कि यह नेशनल एग्जाम है जिसको लेकर उन्होंने काफी संघर्ष किया है और उनकी कई साल की मेहनत है जिसका उन्हें आज फल मिला है उन्होंने बताया कि डॉक्टर बनने की उनकी चाहत बचपन से ही थी। जिसको लेकर हाई स्कूल के बाद उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी और उन्हें उम्मीद है उनकी मेहनत अब जल्द ही रंग लाएगी और उनके सपने साकार होंगे। मुझे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका भविष्य में लक्ष्य है कि एमबीबीएस करके आने वाले समय में यूपीएससी क्रैक करके आईएस बनके अपने समाज की सेवा करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में एजुकेशन का बहुत महत्व है और सभी युवाओं को एजुकेशन को महत्व देकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। इस दौरान साकिब के परिजनों ने कहा कि यह खुशी शब्दों में बयान करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि साकिब ने हाईस्कूल के बाद अपना लक्ष्य निर्धारित किया था और लक्ष्य के मुताबिक साकिब ने मेहनत की जिसका नतीजा आज निकल कर आया है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में सफलता की बुलंदी तक पहुंचेंगे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज