पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड 8 में बारिश के कारण गिरा मकान... नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने 20 हजार रूपये देकर की मददऔर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने का किया वादा... भारी बारिश के कारण नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 8 में एक मकान पलभर में गिरकर खाक हो गया जिसकी सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली व वार्ड सभासद दानिश साबरी ने मौके पर पहुँच कर पीड़ित परिवार को 20 हजार रूपये की धनराशि देकर मदद की और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नगर पंचायत द्वारा पीड़ित परिवार को आवास बनवाने का आश्वासन दिया वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफक्कत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 8 में बाहर अहमद नाम के व्यक्ति का मकान गिर गया है जो जर्जर हालत में था जिसकी सूचना पाकर हम मौके पर पहुँचे हैं और पीड़ित परिवार का नगर पंचायत द्वारा मकान स्वीकृत करा दिया है और बजट आने पर इनका मकान बनाया जायेगा साथ ही तब तक उनका मकान तैयार होगा जब तक पीड़ित परिवार को दूसरे मकान में शिफ्ट करा दिया है

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज