कलियर और धनौरी मार्ग कांवड़ पटरी पर एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी... जानकारी के अनुसार एक कार फोर्ड फिगो जिसमें 3 व्यक्ति अरूण पुत्र मणिपाल निवासी दौलतपुर, सुमित पुत्र हरीश चंद निवासी अलिपुर, मोहित पुत्र सुंदर निवासी अलिपुर सवार थे जो दौलतपुर से परिवार में शादी के लिए खरीदारी करने रूडकी जा रहे थे जैसे ही धनौरी और कलियर के बीच पहुंचे उनकी कार एक बाइक से टकराकर अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी कार में सवार युवक ने कार का सीसा तोडकर बाहर निकले वही तीनों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से थाना कलियर पुलिस द्वारा रेस्क्यू करते हुए गंगनहर से बाहर निकाला गया है जिनको उपचार के लिए रूडकी अस्पताल भिजवाया गया है वही बाइक सवार युवक मोहम्मद अनस पुत्र हाजी मुसब्बर निवासी कलियर, ताजिम पुत्र समीम निवासी कलियर भी गम्भीर रूप से घायल है उनको भी उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है इस दौरान कलियर थानाध्यक्ष जहांगीर अली,धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार,एसआई नवीन नेगी, अश्वनी बलूनी मौके पर पहुचें घटना की सूचना पाकर एसपी देहात स्वप्न किशोर व रूडकी सीओ पल्लवी त्यागी भी घटना स्थल पहुंचे वही एसपी देहात स्वप्न किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि कलियर पुलिस ने तत्काल पहुँचकर कार सवार युवको को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है साथ ही इसकी सूचना इनके परिजनों को दे दि गई है

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज