कलियर थाना पुलिस ने 207 ग्राम अवैध चरस के साथ दो व्यक्तियों को मय मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा... ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाना है,उत्तराखंड को नशा मुक्त कराना है"माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के क्रम में दिनांक 31 मई 2023 को सोहलपुर मार्ग से छोटा कोटा मुरादनगर जाने वाली कच्ची रोड पर नदी के पास से कलियर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग कर दो व्यक्तियों को लगभग 207 ग्राम अवैध चरस के साथ मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया पकड़े गए दोनों व्यक्ति ने बताया कि यह माल हम स्वयं तैयार कर लाए थे जिसे हम कलियर बेचने के लिए जा रहे थे। वही अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है इस दौरान पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष जहांगीर अली,उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी,मुख्य आरक्षी सोनू कुमार,मुख्य आरक्षी अलियास अली, मुख्य आरक्षी जमशेद अली मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज