चौकिगं के दौरान दो संदिग्धों से एक देसी पिस्टल व एक लोहे की रॉड की बरामदगी पर चोरी की योजना बनाने व आयुध अधिनियम में किया अभियोग पंजीकृत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश अनुसार चलाये गए सन्दिग्ध व्यक्तियो के चौकिगं अभियान के तहत पिरान कलियर थाना प्रभारी द्वारा अगल-अलग टीमे गठित की गई टीमों द्वारा विभिन्न स्थानो पर चौकिगं अभियान शुरू किया गया जिसमें थाना कलियर पुलिस एस आई अश्वनी बलूनी मय टीम के रात्रि समय करीब 1 बजकर 50 मीनट पर कलियर रुड़की रोड मुंबई मदरसे के पास खाली प्लॉट पर बैठकर चोरी की योजना मय अवैध पिस्टल व अन्य चोरी की योजना में प्रयुक्त किए जाने हेतु लोहे की रॉड के साथ पकड़े जाने व अन्य दो अभियुक्त गण का मौके से रात्रि का समय होने का फायदा उठाकर भाग जाने पर अभियुक्त गणों के विरुद्ध चोरी की योजना बनाने व आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है अभियुक्त गण को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैl वही कलियर थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त जिनके पास से एक देसी पिस्टल और एक लोहे की रोड बरामद हुई है उनके विरूद्ध कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है बाकी दो अभियुक्त रात्रि का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी है इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जहांगीर अली, उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी,उपनिरीक्षक नवीन नेगी, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, हेड कांस्टेबल अलियास अली मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज