हरिओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज धनौरी में बुधवार दिनाक स्पिक मैके द्वारा “शास्त्रीय संगीत ’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्पिक मैके (सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग यूथ) के कॉर्डिनेटर अभिषेक अग्रवाल , कलाकार पण्डित रघुनंदन पंणशीकर व उनके सहयोगी तबलावादक पं. सुमित मिश्रा ,हारमोनियम पर पं. सुमित मिश्रा जी द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी । प्रबंध समिति की सचिव सुमन देवी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव सुमन देवी ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय धरोहर में संगीत, नृत्य, नाटक और प्रत्येक कला में समृद्ध विरासत देखने को मिलती है। भारत की कलाएं, उनका सौंदर्य एवं उनका ज्ञान अलौकिक है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने कहा कि यह कलाएं हमें हमारी अंतरात्मा की गहराई तक एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती हैं। भारत की इन कलाओं के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखने होंगे। मंच संचालन करते हुए डॉ. स्वाति ने संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगीत वह कला है जिसके माध्यम से ईश्वर के निकट जाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत मे डॉ. अंजू शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि स्पिक मैके युवाओं के मध्य भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है , और महाविद्यालय में भविष्य में भी इस पर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर डॉ. स्वाति ,डा.अंजू शर्मा, डॉ निशा चौहान , आयुषी पंवार, डॉ ज्योति जोशी, डॉ दीपमाला कौशिक , डॉ. भूपेंद्र सिंह ,डॉ.ऐश्वर्य सिंह, ,डॉ. सुरभि सागर, डॉ सरिता चंद्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ.रितु विश्नोई, डॉ. मीना नेगी, आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज