कलियर अवैध बूचड़खानो पर चला पुलिस का चाबुक किए गए ₹430000 के चालान... अवैध रूप से बूचड़खाना चलाया तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहे तैयारबूचड़खानों एवं मीट की दुकानों के संबंध में लगातार मिली शिकायतों एवं चेकिंग के दौरान कई खामियां मिलने पर पुलिस अधिनियम के तहत काटे 43 चालान प्रचलित चार धाम यात्रा के चलते दिनांक 01.05.23 अप्रैल 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के के आदेशानुसार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर द्वारा आज कुल 6 टीमें बनाकर थाना कलियर क्षेत्र , चौकी इमलीखेड़ा क्षेत्र एवं चौकी धनोरी क्षेत्र में मांस मछलियों की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। जिसमें पूरे क्षेत्र में 43 दुकानों में खामियां पाई गई जिनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमे उक्त लोगों से ₹4,30000 ( चार लाख तीस हजार ) की वसूली की जाएगी । सभी दुकानों के स्वामियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने, माल के लाने ,ले जाने का अध्वाधिक रजिस्टर तैयार करने एवं बिना लाइसेंस के कोई भी दुकान न चलाने की हिदायत दी गई । साथ में पशु चिकित्सा अधिकारी/ खाद्य विभाग एवं नगर पंचायत कलियर को भी इस संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जहांगीर अली,उपनिरीक्षक नवीन नेगी, उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर,उपनिरीक्षक उमेश कुमार थाना/चौकी चेतक कर्मचारीगण मौजूद रहे

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज