मजरा हसन की ईमानदारी को सलाम....पिरान कलियर:ग्राम रहमतपुर निवासी मजरा हसन ने पेश की हिंदू मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल.मजरा हसन को रास्ते से एक पर्स मिला उस पर्स में आशुतोष निवासी बरहमपुर के ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड गाड़ी की आरसी और 420 रुपए आदि सामान थे.पूर्व राज्य मंत्री हाजी शहीद हसन ने आशुतोष निवासी बरहमपुर को फोन पर संपर्क करके ग्राम रहमतपुर में बुलाया और अपने प्रयास से आशुतोष पुत्र संदीप को पर्स व रकम सकुशल वापस लौटाई.सूत्र जीशान मलिक पूर्व राज्य मंत्री शहीद हसन के बेटे ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने बताया बृहस्पतिवार को आशुतोष को बुलाकर जब हमने उनके पर्स को उनके हाथ में दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पर्स वापस मिलते ही आशुतोष ने पूर्व राज्य मंत्री शहीद हसन और रहमतपुर निवासी मजरा हसन का दिल से धन्यवाद किया.और कहा मैं आप सभी का तय दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.आज आपने हिंदू मुस्लिम की एक बाड़ी मिसाल कायम की है.आप ने बुलाकर मुझे मेरा पर्स सकुशल वापस लौटाया है.

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज