कलियर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे ओवर लोड खनन के डंम्पर।इन वाहनों से कई बार बड़े-बड़े हादसे भी हो चुके हैं ओर इन डंम्परो में बॉडी से उपर मिट्टी भरने के कारण रोड़ पर चलने वाले मोटरसाइकिल सवार लोगो की आँखों में हवा से उड़कर मिट्टी डलने से कोई बड़ा हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है इन सब के बावजूद भी इन पर रोक नहीं लगाई जा रही है।आपको बता दें कि कई बार लोगों ने ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है।लेकिन प्रशासन इन खनन के ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पाया है।सासन प्रशासन के सामने से खुलेआम ओवरलोडिंग खनन से भरे हुए डंम्पर गुजरते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। खनन माफियाओं को ना किसी हादसे का डर है और ना ही प्रशासन का डर क्योंकि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि ओवरलोड वाहनो के साथ कोई रोक टोक नही करता इसलिए खनन माफिया नियम कानून की परवाह किए बिना खनन करने में लगे हुए हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज