धनौरी। शिक्षाविद डॉ. तेजवीर सैनी एजुकेशन ट्रस्ट एवं स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल हरिद्वार की ओर से हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में195 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।शिविर का शुभारंभ हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज की सचिव सुमन देवी, प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम एवं स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ प्रवीण कुमार रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति की सचिव सुमन देवी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। शिक्षाविद डॉ. तेजवीर सैनी एजुकेशन ट्रस्ट विभिन्न माध्यमों से वंचित लोगों की सेवा में योगदान दे रही है। है,जिसके चलते अनेक लोगों की जान बच रही है।स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ प्रवीण कुमार रेड्डी ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। हॉस्पिटल में प्रत्येक सप्ताह विशेष कैंप लगाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से जरूरतमंदों का इलाज किया जा रहा है। धनौरी से अमर उजाला के पत्रकार हर्ष सैनी ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह डॉ. अंकित कुमार ने कहा कि नर सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। शिक्षाविद डॉ. तेजवीर सैनी एजुकेशन ट्रस्ट एवं स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल की ओर से जो प्रयास किया जा रहा है, इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को रोग मुक्त करने में विशेष योगदान देंगे।शिविर में चिकित्सकों की ओर से शुगर, बीपी की जांच निशुल्क की गई। लोगों की आंखों की जांच भी की गई और उन्हें दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर में ग्रामीणों के साथ-साथ अनेक छात्र छात्राओं ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हम लोगों ने भी शिक्षाविद डॉ. तेजवीर सैनी एजुकेशन ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर डॉ आदित्य सैनी, डॉ रविंद्र कुमार,डॉ मोहित शर्मा, डॉ स्वाति, डॉ निशा चौहान, डॉ अंजू शर्मा, डॉ संजय कुमार,नितिन सैनी, मधुसूदन, अभिषेक चौहान,अंशुल सैनी, सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, वंदना आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज