नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 07 में हुआ इंटरलॉकिंग सड़क का उद्धघाटन।पिरान कलियर। रविवार को नगर पंचायत पिरान कलियर की वार्ड नंबर 7 में चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल की सड़क का उद्घाटन किया गया मौके पर वार्ड सभासद गुलशाद सिद्दीकी भी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शफकत अली ने कहा की नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में पानी, सड़के, लाइटें व नगर पंचायत को स्वास्थ्य एवं साफ बनाने हेतु कूड़ा निस्तारण का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब जरूरतमंद लोगों को वह दिला रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी-बड़ी योजना का लाभ सभी नगर वासियों को मिल रहा है। पूरी नगर पंचायत में इंटरलॉकिंग सड़कों का जाल बिछाने का कार्य प्रगति पर है।वही गुलशाद सिद्दीकी सभासद ने जानकारी देते हुए कि वार्ड 07 में जनता को किसी भी समस्या को लेकर इधर उधर नहीं जाना पडेगा वार्ड में पानी, बिजली, साफ सफाई, जैसी सम्सयाओं से लोगों झूझना नहीं पडेगा उसका निस्तारण तुरन्त हमारे द्वारा किया जायेगा इस मौके पर नाजिम त्यागी, तासीन,अब्दुल रज्जाक, तनवीर,अब्दुल मजीद,कल्लू त्यागी, सुहेब आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज