आगामी होली और शब-ए-बरात पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली परिसर रुड़की में ली सभी समूदाय के लोगों मीटिंग... कोतवाली रुड़की परिसर में आगामी होली पर्व / मुस्लिम समूदाय द्वारा मनाये जाने वाले पर्व शब-ए-बरात पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एक गोष्ठी /मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के सीनियर सिटीजन, गणमान्य व्यक्तियो, पार्षदों व सम्भ्रान्त व सभी समूदाय के लोग उपस्थिति रहे । आगामी हिन्दू समूदाय द्वारा मनाये जाने वाले होली पर्व व मुस्लिम समूदाय द्वारा मनाये जाने वाले शब-ए-बरात पर्व को लेकर क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मौजूद लोगों के सुझाव लेकर अनेको बिन्दूओं पर चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की महेश जोशी ने कहा कि हिन्दू समूदाय द्वारा मनाये जाने वाले पर्व होली व मुस्लिम समूदाय द्वारा मनाये जाने वाले शब-ए-बरात पर्व एक साथ होने के कारण सभी समूदाय की यही जिम्मेदारी बनती है कि किसी समूदाय की भावनाओं को ठेस ना पहुचें इसलिये सभी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये दोनों समूदाय पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाएं, जिससे भाई-चारे का संदेश लोगों तक पहुचें । वही प्रभारी निरीक्षक द्वारा मौजूद लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने तथा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिये उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप्प व घर बैठे *ई-एफ0आई0आर0* दर्ज करने हेतु लोगों को जागरुक किया गया इसके अतिरिक्त पर्व के अवसर पर अत्यधिक शराब का सेवन न करने तथा होली पर्व पर केमिकल युक्त रंगो का प्रयोग न करने हेतु लोगों अवगत कराया गया । गोष्ठी में मौजूद लोगों को आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सहयोग की अपील की ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज