मानुबास व मजाहिदपुर सतीवाला में विद्युत विभाग की छापेमारी, चेकिंग के दौरान 23 को बिजली चोरी करते पकड़ा बुधवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने मानुबास व मजाहिदपुर सतीवाला में चेकिंग अभियान चलाया। जहां पर 23 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जहां ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी करने वाले 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज की कार्रवाई की। इस दौरान धन्नजय कुमार AE विजिलेंस ,एसडीओ अश्विनी कुमार, अनिल सिंह AE विजिलेंस, विकास कुमार, रोबिन सिंह मनोरिया, इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरिता शाह, सपना JE विजिलेंस, अनिता काला, एसआई संजीव त्यागी,जई प्रशांत सैनी, मौजूद रहे।