घर में सो रहा आठ माह का बच्चा चोरी, सीसीटीवी में कैद हूई घटनाहरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के मोहल्ला कडच्छ में घर में सो रहे एक 8 माह के मासूम को चोरी कर लिए जाने की सनसनी वारदात से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे की खोज को अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक रविन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला कडच्छ भेल में संविदा पर कार्यरत है। शनिवार की सुबह रविन्द्र ड्यूटी गया था। रविन्द्र की पत्नी अपने मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। बताया कि रविन्द्र की पत्नी अपने बच्चे को सोता हुआ छोडकर कपड़े सूखाने के लिए छत पर चली गई। कुद देर बाद वापस लौटने पर उसे देखा तो उसका बच्चा गायब था।आस पास-पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सुबह-सुबह हुई बच्चा चोरी की घटना से पुलिस में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। आसपास के लोगों ने एक साधु वेशधारी पर बच्चा चोरी का शक जताया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बाइक सवार महिला व युवक बच्चे को गोद में ले जाते हुए नजर आए। पुलिस जिले भर में अलर्ट है वही थाना पिरान कलियर पुलिस ने भी सघन चेकिंग के दौरान बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज