रात्रि के समय 10 बजे के बाद बजा डीजे तो संचालक रहें कार्यवाही के लिए तैयारबीती रात थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत ध्वनि प्रदूषण की सूचना पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस ने जगजीतपुर, मिस्सरपुर, बुद्धि माता के आसपास बने बैंकट हॉल में निर्धारित समय के पश्चात डीजे बजने पर डीजे एवं बैंकट हॉल संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की।इस दौरान दो संचालकों का नगद चालान (₹ 5000/- प्रत्येक) तथा 3 संचालकों का कोर्ट चालान ₹10000/- प्रत्येक) किया गया। क्षेत्र के सभी डीजे संचालक, बैंकट हॉल स्वामी,बैंड वालों को चेतावनी दी गई की पुनः शिकायत मिलने पर भविष्य में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस द्वारा संचालको के विरुद्ध की गई कार्यवाही तरुण कुमार पुत्र सलेखचंद्र निवासी फेरुपुर पथरी ,राजकुमार पुत्र चमनलाल निवासी धनोरी थाना पिरान कलियर ,साहिल पुत्र हुकम सिंह निवासी होली चौक कनखल, विकास चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी कनखल के खिलाफ कार्रवाई की गई है ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज