सट्टे की खाईवाड़ी करते 15 अभियुक्त गिरफ्तार ...37610 रुपये की नगदी भी बरामद बता दें मामला हरिद्वार के ज्वालापुर का है जहां पर पुलिस को सूचना मिली कि मौहल्ला कडच्छ में कुछ व्यक्ति सट्टा - जुए खेल रहे हैं सूचना पाकर कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल व उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक के नेतृत्व में तुरंत पुलिस टीम को रवाना किया गया । मौके पर पहुंची पुलिस टीम मौहल्ला कडच्छ से सट्टे की खाई वाडी करते 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । जिनके पास से 37610 रूपये नगदी व सट्टा पर्ची, पैन व गत्ता डायरी बरामद हुई । जिनके आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 627/22 अधिनियम धारा 13 जुआ अधिनियम मुकदमा पंजीकृत किया गया । इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक, उप निरीक्षक बजिंदर नैगी, अमित गौड, राजेश बिष्ट, गणेश तोमर, तुलसी चौहान ,अनूप नेगी ,दिनेश नेगी मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज