कलियर में ऑटो चालकों ने किया चक्का जाम, मोदी सरकार हाय-हाय के नारेबाजी की ...बता दें ट्रांसपोर्टरों के प्रदेशव्यापी चक्का-जाम का मिलाजुला असर दिख रहा है। आज संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके डीजल चालित तिपहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के आदेश के खिलाफ स्वैच्छिक चक्का जाम का एलान किया गया है। वही कलियर में चक्‍का जाम कर मोदी सरकार के हाय हाय के नारेबाजी की । वहीं तिपहिया वाहनों की हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।वही ऑटो चालको ने जानकारी देते हुए बताया कि जो सरकार ने निर्णय लिया है परिवहन प्राधिकरण की ओर से 10 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण कर चुके डीजल चालित तिपहिया वाहनों को सड़कों से हटाने के आदेश दिये है व गलत है जिसका हम विरोध करते हैं और गाडियों के फिटनेस सेंटर को रोशनाबाद से स्थान्तरित कर डोईवाला में बनाये जाने को लेकर इसका कडा विरोध करते हैं और हम सरकार से मांग करते हैं कि इसमें कम से कम 3 से 4 साल का समय दिया जाये जिससे हम अपनी गाडियों का लॉन चुका सके । इस दौरान अध्यक्ष इन्तजार, असलम, नौशाद, अनस, नसीम, सहनवाज, तसलीम, अरशद, नावेद आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज