धनौरी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व । प्रेस क्लब अध्यक्ष ने उपहार देकर किया पत्रकारों को सम्मानित।बता दे धनौरी प्रेस क्लब धनौरी में दीपावली के अवसर पर क्लब के साथियों को अध्यक्ष कुँवर हर्ष सैनी ने मिठाई खिलाकर दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी। क्लब के साथियों ने भी एक दूसरे से गले मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर प्रेस क्लब अध्यक्ष हर्ष सैनी ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है इसे सभी मिलजुलकर मनाए। छोटे बच्चो को सावधानी से पटाखे छोड़ने के लिए बोले। साथ ही त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार आप सभी के जीवन मे खुशियां और उजाला लेकर आए। मेरा लक्ष्य और उद्देश्य प्रेस क्लब को नए आयाम पर ले जाना है जिसके लिए मैं वचनबद्ध और संकल्पबद्ध हु, धनौरी प्रेस क्लब के सभी साथियों को साथ लेकर चलना मेरा कर्तव्य है। वही प्रेस क्लब के महासचिव कलीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अध्यक्ष जी ने सभी साथियों को जो उपहार देकर सम्मानित किया उसके लिए अध्यक्ष जी को धन्यवाद देते हैं। अध्यक्ष प्रेस क्लब को एक नई ऊँचाई तक लेकर जाए ऐसी वह आशा रखते हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रेस क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज