ल्युमिनस एवं हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट द्वारा लैम्प फ़ेलोशिप कार्यक्रम का उद्घाटन.... देश के कई स्थानो की सफलता के बाद ल्युमिनस कंपनी द्वारा अपने सीएसआर के माध्यम से शिक्षा में सहयोग के लिए एक अनोखी पहल की सुरूआत की गई ।हरिद्वार के रूड़की क्षेत्र के मेहवडकलां गाँव में शनिवार को ल्युमिनस एडवांस मेंटरिंग प्रोग्राम (लैम्प) का उद्घाटन कराया गया। जिसमें 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिसमें 40 लड़किया एवं 10 लड़के शामिल हैं। हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट के संचालन में यह कार्यक्रम का मुख़्य उद्द्येश्य है की बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। लैम्प कार्यक्रम में चयनित बच्चों को शिक्षा में सहयोग के साथ उनकी स्वास्थ पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में हरिद्वार के ल्युमिनस प्लांट हेड श्रीमति स्मिता कुमारी ने बताया की लड़कियों का विकास एक समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया की आज के समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। उनके बातों से बच्चों एवं उपस्थित उनके अविभावकों को काफी प्रेरणा मिली। वही प्रसिद्ध शिक्षक एवं समाज सेवी डॉ शिवा अग्रवाल, ने बताया की हरिद्वार के 643 गाँव में से मेहवडकलां गाँव का इस कार्यक्रम के लिए चयन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बहुत खूबसूरती के साथ बच्चों का एक गीत के साथ उत्साह वर्धन किया। ल्युमिनस की सीएसआर हेड श्रीमति अराधना दुबे ने बताया की यह एक शुरुआत है, और ल्युमिनस का यह विश्वास है की इस कार्यक्रम से बच्चों के उज्जवल भविष्य में सहयोग मिलेगा। मेहवडकलां गाँव के प्रधान मौ.शहज़ाद ने कहा की इस कार्यक्रम से गाँव के विकास में सहयोग मिलेगा।हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट के संस्थापक क्षितिज आनंद का कहना है की सभी के मदद से लैम्प फ़ेलोशिप कार्यक्रम को और भी आगे बढ़ाया जाएगा।मेहवडकलां में इस प्रोजेक्ट, के मैनेजर विनय कुमार का कहना है की हमारे 10 साल की सामाजिक विकास के अनुभव से हम पूरा प्रयास करेंगे की यहां के बच्चों को काफी लाभ मिले। इस दौरान ल्युमिनस से श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती साक्षी चौहान, विलीना, इफ़राह, एवं हैप्पी हॉरिजॉन्स ट्रस्ट से प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर कुलदीप सैनी के साथ संदीप कुमार, कमलेश सैनी, नीलम सैनी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज