गाधारोणा । लंढोरा मण्डल के ग्राम गधारोणा में हाजी नूर हसन सूफी के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व वक्फ बोर्ड के चैयरमेन शादाब शम्स पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान उनकी मौजूदगी में करीब 300 लोगो ने हाजी नूरहसन सूफी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ।लंढोरा क्षेत्र के गाधारोणा गाव में हाजी नूर हसन सूफी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड के नव नियुक्त वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स की मौजूदगी में करीब 300 लोगो हाजी नूरहसन सूफी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा की इस बार मुस्लिम समाज का जो यूथ है वह बदलाव चाहता है हम कमजोर लोग नही है अब आप ताकत वर लोगो के साथ खड़े है जब आप भाजपा में जुड़ जाते हो तो आप भाजपा के सिपाही बनजाते है ओर पूरी भाजपा आपके साथ खड़ी है और पूरी ताकत के साथ आपकी लड़ाई को लड़ा जाएगा अब मदरसों में बदलाव करेंगे उन में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके आपको अब पीछे हटने व डरने की जरूरत नही है। उनहोने कहा जो कदम उठाया है उससे पीछे हटने की आवश्यकता नही है पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंख ने कहा आज हमारे लिये खशी का दिन है कि शादाब शम्स वक्फ के अध्यक्ष बनते ही मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति विश्वास जगा है उनकी मौजूदगी में गाधारोणा में हाजी नूरहसन सूफी के नेतृत्व में करीब 300 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा को मजबूत करने का काम किया है उन्हेंने कहा आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि मेरा ये मुस्लिम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति को ऊपर उठना है उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर व्यक्ति को 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड दीया है जिसमे जिसमे मुफ्त इलाज होता है माताओं को उज्ज्वला योजना के तहत गेस सिलेंड दिए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना शादते हुवे कहा कि कोरोना काल मे मुफ्त वैक्सीन लगाने का काम भाजपा सरकार ने किया फ्री राशन दिया गया लेकिन कांग्रेस को ये हजम नही हुवा ओर वह इस पर तरह तरह के सवाल उठाते रहे लेकिन मोदी के कार्य की विदेशो ने तारीफ की है साथ ही उन्होंने लोगो से वंदना राणा को अपना मत देकर भारी मतो से विजेय बनाने की लोगो से अपील की है वार्ड नम्बर 29 से जिला पंचायत की प्रत्याशी वंदना राणा को गिटार चुनाव चिह्न पर मोहर लगा कर भारी मतों से विजेय बनाने का आह्वान किया है साथ ही समर्थक सहजाद शाह ने कहा कि वार्ड नम्बर 29 से जिला पंचायत की प्रत्याशी वंदना राणा को भरपूर समर्थन मिल रहा है और वंदना राणा को गाधारोणा से पूर्ण बहुमत से जीतने का काम करेंगे । इस मौके पर शादाब शम्स वक्फ बोर्ड अध्यक्ष, पूर्व विधायक कुँवर प्रणव, रविन्द्र राणा ,अशोक राणा,प्रवेश ,विकास पाल, शहीद शाह ,मास्टर ताहिर,सहजाद शाह, इनाम ,आसिफ,फारुख,मोहब्बत,इसरार शाह, सलीम, , भूरा,इंतजार ,शाहनवाज, बसीर,माँन्नु ,मुनीर,इकराम,शमशेर ,प्रवेज, सुभान शाह,जुबेर ,जुल्फकार सहित आदि मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज