धनौरी। चोरों ने चटकाए स्कूल के ताले इन्वेंटर सहित हजारों का समान चोरी ... बता दें हरिद्वार के ग्राम जसवावाला में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में बीती रात्रि चोरों ने क्षेत्र उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास के कमरे से ताले तोड़कर चोरों ने इन्वेंटर सहित हजारों का समान चोरी की घटना को अंजाम दिया । सुबह जब विद्यालय खुला तो ताला टूटा हुआ पाया। राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जसवावाला के प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम से चोरों ने एक इन्वेंटर, आठ बैटरियां, एक यूपीएस, एक म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया है। जिसकी जानकारी उन्हें सुबह विद्यालय खुलने पर लगी। बीती रात्रि चोर कमरे का ताला तोड़कर उक्त समान चुरा ले गए। धनौरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज