कलियर दरगाह साबिर-ए-पाक में अव्यवस्थाओ को लेकर अंकिदतमंद जायरीनों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश.... बता दें पिरान कलियर दरगाह में अव्यवस्थाओ से नाराज लोगों ने जुमे की नमाज के बाद अकिदतमंद लोगों न दरगाह दफ्तर का घेराव कर दरगाह प्रबन्धक मुरादाबाद के नारेबाजी की। और दरगाह प्रबंधक को ज्ञापन देकर जल्द व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने की चेतावनी दी। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर ए पाक, किलकिली साहब, इमाम साहब, सहित अन्य दरगाह वक्फ बोर्ड के अधीन आती है। जिनकी देखरेख के लिए दरगाह दफ्तर बनाया गया है। लेकिन बीते दिनों 3 अगस्त को हुई बारिश ने दरगाह प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। भारी बारिश होने के कारण दरगाह में रात के समय गंदे पानी के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। तो वहीं दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद का कहना है कि व्यवस्थाओ को जल्द दुरुस्त कर लिया जायेगा। सफाई सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही नाले नालियों की सफाई करके दरगाह परिसर में जलभराव की समस्या को दूर किया जायेगा।इस दौरान यावर मियां, गुलशद साबरी, अकरम साबरी सभासद, गोल्डन भाई , परवेज सभासद, दानिश साबरी सभासद, गाजी मियां, खालिद साबरी, गुलफाम सभासद, यासर मियां, अजीम सिद्दीकी, रशीद, इस्तकार, ताबिस साबरी, वसीम साबरी,अरशद, असद मियां राव तनवीर अजीम सिद्दीकी ,अब्दुल्लाह, नावेद त्यागी, फारुख अली, राशिद अली, अमन साबरी, आफताब पीरजी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज