पिरान कलियर में वार्षिक उर्स को लेकर जिलाधिकारी ने ली मीटिंग... जिलाधिकारी हरिद्वार ने कलियर मेले को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया । जिसमें सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।जिलाधिकारी ने कलियर मेले की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए । वही जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डये ने जानकारी देते हुए बताया कि कलियर शरीफ का जो वार्षिक उत्सव होता है वो 26 से 27 सितम्बर से चन्द्रदर्शन के हिसाब निर्धारित होता है और ये काफी बडा आयोजन होता है और इसी की तैयारी को लेकर अाज एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और कलियर मेले के लिए मेलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ज्वांइट मजिस्ट्रेट रूड़की को बनाया गया । और जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि समय पर ढंग से कार्य हो व्यवस्थाएं अच्छी हो ताकि आने वाले जायरीनो को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा । और जिलाधिकारी आदेश अनुसार पिरान कलियर में 20 तारिख को अतिक्रमण हटाया जायेगा ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज