विधानसभा पिरान कलियर बसपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सैनी ने किया ड़ोर टू डोर कर लोगो से जनसम्पर्क.. बसपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सैनी ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। और लोगों को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सुरेन्द्र सैनी ने कहा कि कलियर क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान सुरेन्द्र सैनी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में ही सर्वसमाज का हित समाहित है। बसपा सभी धर्म, वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। और उन्होने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। भाजपा शासन काल में लोगों ने बहुत कुछ सहा है। चाहे रोजगार हो या बढ़ती महंगाई। हर तरह से आमजन को परेशान करने का काम किया गया है। लेकिन अब जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। भाजपा, कांग्रेस का शासन काल जनता ने देख लिया है। अब प्रदेश में जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है।और बसपा उनके सामने तीसरे विकल्प के रुप में सबसे बेहतर दल है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में क्षेत्रीय विधायक ने संतोषजनक कार्य नहीं कराये हैं। नाले, नाली, सड़कों का बुरा हाल है। और सुरेन्द्र सैनी ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जनता ने मुझे विधायक बनाया तो में इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहा दूंगा। और जो युवा रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं सबसे पहले उन्हें रोजगार दिलाने का काम किया जायेगा । और भाजपा सरकार एक जुमलेबाज और निकम्मी सरकार किसान विरोधी सरकार है जनता इससे परेशान आ चुकी हैं और जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार पूरे उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनायेगे । और कलियर विधानसभा से जनता भारी मात्रा मे समर्थन मिल रहा है और उत्तराखंड में एक इतहासिक चुनाव होने जा रहा है और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनने जा रही है ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज