हरिद्वार किसान मेले मे आये मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के बाद कांग्रेसीयो ने उस जगह पर गंगाजल किया छिड़काव ...आपको बता दें हरिद्वार के मानूबास में मुख्यमंत्री द्वारा एक विशाल किसान मेले का आयोजन किया गया । जिसमें हरिद्वार जिले के जगह-जगह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे । प्रोग्राम खत्म होने के बाद उसी स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और गंगाजल का छिड़काव किया । वही प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस महबूब आलम का कहना है कि जगह जगह पर किसानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं । और यह भाजपा सरकार किसान विरोधी है । और यह गूंगी बहरी सरकार कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं है । आज हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबास में किसान मेले का आयोजन किया है । और कांग्रेसियों का कहना है कि इस प्रोग्राम मैं आए भारतीय जनता पार्टी के लोगों के कदम वहां पड़े हैं और यह स्थान अपवित्र हो गया है उसको पवित्र करने के लिए हम मां गंगा का पवित्र गंगाजल लेकर आए हैं और इस गंगाजल का वहां पर छिड़काव करके उस जगह का शुद्धिकरण कर रहे है । इस मौके पर ऐजाज अली विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर, अर्जुन कर्णवाल जिला महासचिव, मारूफ सलमानी जिला अध्यक्ष शोसल मीडिया हरिद्वार, पिंकी राठौर, विकास राठौर, सुमित ,फ़रीद मलिक, वसीम सलमानी आदि लोग मौजूद रहे ।बाइट.... महबूब आलम (प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस )

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज