भगवानपुर । *युवा कांग्रेसियों ने चलाया बेरोजगारी हस्ताक्षर अभियान * हरिद्वार के भगवानपुर में कांग्रेसियो ने बेरोजगारी हस्ताक्षर अभियान चलाकर कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण तमाम रोजगार के उपकरण दिन प्रतिदिन बंद होते नजर आ रहे हैं । जिससे देश प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवाओं में असंतोष पनप रहा है। और युवाओं को अपना भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है । आज इसी क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भगवानपुर विधानसभा में बेरोजगारी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के भगवानपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल ने कहा कि रोजगार तो मुहिम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई इसमें क्षेत्र के तमाम बेरोजगार युवाओं को जोड़ा जाएगा आज जो युवा देश प्रदेश में बेरोजगारी की मार झेल रहा है । दिन प्रतिदिन बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है इससे युवाओं में आक्रोश है आगामी चुनाव में युवा दल बल के साथ भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे, इस दौरान नसीम, अफसार, सहबाज, शारूख,अनुज,संतोष,अर्जुन सैनी आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज