हरिद्वार फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मरने वाले बदमाश को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैएंकर--हरिद्वार फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पूरी रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरोपी अंशुल यूपी के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि एक अन्य अपराधी को भी हरिद्वार पुलिस ने दबोचा है। फिलहाल हरिद्वार पुलिस की इस कामयाबी से हरियाणा पुलिस को बड़ी राहत मिली है।आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कराने के पीछे एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही है। दोनों पुलिस अफसर पूरी रात सड़कों और जंगलों में चेकिंग करते रहे। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते दिखे। जिसके चलते ही पुलिस को सफलता मिली।आरोपी बदमाश रोड़ीबेलवाला में घास के भीतर छिपा हुआ था। जिसको पकड़ने के लिए सीओ सिटी करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करते रहे। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर घास में छिप गया। पुलिस के जाने का इंतजार करता रहा। लेकिन मुस्तैद रही हरिद्वार पुलिस घास में सर्च करती रही। आखिरकार एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम को सफलता मिल पाई ।बाइट-- योगेंद्र सिंह रावत एसएसपी हरिद्वार

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज