धनौरी । शहीद सोनित कुमार सैनी का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलिएंकर...... आपको बता दें शहीद सोनित कुमार सैनी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। हर किसी की शहीद सोनित कुमार सैनी की याद में आंख नम हो गई। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। शहीद सोनित सैनी अमर रहे नारों के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके गांव धनौरा में पहुंचा। नम आंखों के साथ छतों पर खड़े ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सोनित कुमार सैनी ने पैतृक गांव में पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।बता दें कि सोनित कुमार सैनी सितंबर माह में ही वह छुट्टी बिताकर अपने गांव से ड्यूटी गए थे 22 सितंबर को वे उस समय घायल हो गए जब वह जवानों से भरा वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। घायल होने के बाद उनका उपचार गुहावटी स्थित सैनिक अस्प्ताल में चल रहा था 11 अक्टूबर की शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सोनित कुमार सैनी की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी। जिनके दो बेटे शोर्य 12 साल व सौरभ 8 साल हैं।बाइट... मदन कोशिक (भारतीय जनता पार्टी)

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज