रूड़की ।डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण....मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने नेहरू स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान समेत भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि सीएम के दौरे को लेकर तैयारियो को देखा जा रहा है। सबसे पहले मुख्यमंत्री पंतजलि योगपीठ में पहुंचेंगे। उसके बाद सीधे सीएम सिविल हॉस्पिटल में पहुंचकर आई.सी.यू और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री नेहरू स्टेडियम में झबरेड़ा,भगवानपुर और रूड़की के कई विकास योजनाओं का लोकार्पण करंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रूड़कीं को कई सौगात भी दे सकते हैं। डीएम हरिद्वार ने बताया कि मुख्यमंत्री कुछ विकास कार्यों की घोषणा भी कर सकते हैं साथ ही कुछ कार्यों का शिलान्यास भी कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि सबसे अधिक समय प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिद्वार ज़िले में रहेंगे। सिडकुल में हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे। गौरतलब है कि कल सीएम के कार्यक्रम को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान और भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा नेहरू स्टेडियम में डेरा डाले हुए हैं। कल मुख्यमंत्री रूड़कीं को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज