हरिद्वार । नदी का सिना चीर कर बेरोकटोक दौड रहे अवैध खनन से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली प्रशासन क्यो है मौन ?अवैध रेत बजरी से भरे ओवर लोड ट्रेक्टर ट्रालियां, डम्पर बेरोकटोक बेडपुर चौक, धनौरी चौक से दौड़ाये जा रहे है । और रेत बजरी को छुपाने के लिये इन खनन माफियो द्वारा अब प्लास्टीक कि नीली ,काली पन्नियों का प्रयोग किया जा रहा है ताकी किसी को सक न हो कि ट्राली या ट्रक, डम्फर मे भरी रेत बजरी कि जानकारी किसी को न हो । यह खनन माफिया इन ट्रको ,ट्रेक्टर ट्रालियों को बहुत ही तेज गति से दौड़ाते है । धनोरी बाजार मे भीड़ भाड़ होने के कारण कई बार दुर्घटनाए भी घट चुकी है । जबकि कई बार यह तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर कई बड़े हादसों को अंजाम भी दे चुके हैआपको बता दें कुछ समय पहले ही मानुबास और हददीपुर के बीच एक व्यक्ति ने इन ट्रैक्टर ट्रालीयो के नीचे दम तोड दिये था । परन्तु बेखौफ खनन-माफीया धडल्ले से दौडा रहे है सड़को पर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलीया , रात -दिन नहीं है किसी प्रशासनिक अधिकारी का डर , और प्रशासनिक अधिकारी मौन क्यो हैं । एेसा लगता है इन्हें किसी बड़े हादसे के होने का इन्तजार है ।अगर इन अवैध खनन कारोबार करने वालो पर पुलिस या प्रशासन जल्द अपनी कार्यवाही नही करता तो आने वाले समय मे कोई भी घटना घट सकती है ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज