पेड़ पर लटका मिला युवक का शव एंकर-- रुड़की के लंढोरा के जैनपुर जनझेड़ी गांव के जंगल मे ऐल्फा ईंट भट्ठे के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर अफरातफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस और लंढोरा पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। शव की पहचान सौरभ पुत्र मुर्तजा निवासी घोसीपुरा गांव के रूप में हुई है। दरअसल आज गुरुवार को मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि जैनपुर गांव के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है जिसकी आयु लगभग 17 वर्ष है, जैसे ही इसकी सूचना घोसीपुरा और जैनपुर गांव के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लंढौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वही जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में युवक की मौत के बाद सन्नाटा पसरा है।वहीं इस मामले में मंगलौर सीओ पंकज गैरोला का कहना है कि युवक का शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, शव की पहचान हो चुकी है।बाइट-- मो, फुरकान (परिजन)

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज