हरिद्वार... भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण ।भाजपा कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया जोरदार स्वागतएंकर... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुचें ज्वालापुर के मोहल्ला कड़छ पहुँचकर बाबा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति का किया माल्यार्पण।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रिय राज्य मंत्री अजय भट्ट प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई बड़े भाजपा दिग्गजो ने कार्यक्रम में की शिरकत।भारी सांख्य में बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज भी हरिद्वार में जेपी नड्डा के कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। सबसे पहले जेपी नड्डा ने हरिद्वार के धीरवाली मोहल्ले में स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उन्होंने हरिद्वार की रानी गली में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर दोपहर का नाश्ता  किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत कई विधायक मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसके जेपी नड्डा हरिद्वार के निजी होटल में उत्तराखंड के सभी बीजेपी जिला पंचायत सदस्यों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। शाम को जेपी नड्डा का साधु संतों के साथ भी एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज