हरिद्वार के नवोदय नगर में पर्वतीय बंधु समाज समिति द्वारा उत्तराखंड में भू-कानून मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया व हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लाने की मांग की गई।आपको बताते चले कि पिछले कुछ वक्त से उत्तराखंड में उत्तराखंड वासियो द्वारा जगह -जगह पर भू-कानून मांग को लेकर धरनाप्रदर्शन किए जा रहे है।इसी क्रम में रविवार को हरिद्वार के नवोदय नगर क्षेत्र में भी "पर्वतीय बंधु समाज समिति" के लोगो द्वारा भू-कानून लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया साथ ही एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने की बात कही।प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो की संख्या में पर्वतीय लोग मौजूद रहे व एकजुट होकर संघर्ष कर सरकार से इस कानून को लाने की मांग की।समिति के सचिव बलवंत सिंह रावत का कहना है कि यदि सरकार उनकी इस मांग को पूरा नही करती है तो वह भविष्य में एक उग्र आंदोलन के लिए अग्रसर होंगे।वही समिति के अध्यक्ष महावीर गुसाईं ने कहा कि समिति द्वारा बहुत समय से इस प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जा रही थी व आज यह प्रदर्शन कर पर्वतीय बंधु समाज ने उत्तराखंड भू-कानून मांग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जल्द ही एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें सौपा जाएगा।साथ ही स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार डोभाल ने भी बाहरी लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह उत्तराखंड घूमने आते है तो अवश्य आए परंतु यहाँ किसी भी प्रकार उद्योग-व्यापार करने की न सोचे।इस प्रदर्शन के द्वारा स्थानीय व क्षेत्रीय लोगो को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक भी किया गया।इस प्रदर्शन में - महावीर सिंह गुसाईं, बलवंत सिंह रावत, जितेंद्र सिंह रावत, दीपक नौटियाल, सुभाष रावत, अनुजbudakoti, SP juyal , मणिराम भट्ट, दीपा जोशी, रंजीत बिष्ट, आनंद नेगी, केवल सिंह , तेज सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मुकेश रावत, सुरेश बलोरी, मान सिंह,देवेंद्र प्रसाद, अतुल गुसाईं, कुँवर बिष्ट, शिवचरण सिंह, दिनेश रावत, अतुल नेगी, मदन मोहन, ख़िताव सिंह, महावीर रावत, मेघा , व कैंतुरा जी मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज