पिरान कलियर । विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अधिकारियों के साथ बैठक की और टूटी सड़कों पर तुरन्त काम शुरू करने के निर्देश दिये ।विधानसभा पिरान कलियर विधायक ने रुड़की पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अधिकारियों से क्षेत्र की सड़को की समस्याओं पर चर्चा की। विधानसभा क्षेत्र में सोहलपुर रोड पर बेडपुर के पास पेट्रोल पम्प पर खस्ताहाल पड़ी सड़क के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है।और विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले मार्गो की समीक्षा कर सड़कों के विकास को लेकर चर्चा करते हुए सुधारने की मांग की।कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद लोकनिर्माण विभाग पहुँचकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की समीक्षा करते हुए सड़कों को सुधारने की मांग की है। वही विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया कि बेडपुर में सोहलपुर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास कुछ हिस्से की हालत बहुत खराब होने के कारण बड़े बडे गड्ढे हो गए है।और सड़क में गड्ढे होने के कारण आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है । जिससे राहगीरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । और उक्त स्थान और सीसी सड़क जल्द शुरू कराने को कहा गया है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले विकास कार्यो की भी समीक्षा कर चर्चा की है ओर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज