हरिद्वार शहर की सबसे बड़ी डैकती का खुलासा, 83 लाख का माल हुआ बरामद, 5 डकैत और गिरफ्तार,हरिद्वार में बृहस्पतिवार को ज्वेलरी शोरूम पर दिनदहाड़े हुई दो करोड़ की लूट के मास्टर माइंड सतीश चौधरी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 1 किलो 300 ग्राम सोना, व चांदी लगभग 6:00 किलोग्राम व नगदी 1200000 ₹ बरामद की है जिसकी कुल बरामदगी लगभग ₹8300000 कहीं जा रही हैपुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी सतीश चौधरी ने हरिद्वार में पूरी लूट का प्लान बनाया था जोकि बुलंदशहर ताऊ गैंग से संबंध रखता है जिस पर अलग-अलग राज्यों में कई मुकदमे भी हैं।बाकी फरार 2 लोगों की तलाश की जा रही है।सचिन चौधरी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहरअमित उर्फ फौजी पुत्र किरण पाल निवासी रायपुर थाना भवन जिला शामली उत्तर प्रदेशसंजय उर्फ राजू पुत्र तेजवीर सिंह निवासी ग्राम बसुति थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेशनितिन मलिक पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कोलायत थाना शामली उत्तर प्रदेशसत्येंद्र पाल सिंह पुत्र शेर पाल सिंह निवासी ग्राम चांदपुर थाना कोतवाली बुलंदशहर उत्तर प्रदेश।हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदाई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया ने बताया कि सतीश चौधरी उत्तर भारत के सबसे खूंखार ताऊ गैंग का सक्रिय सदस्य है जो अक्सर शहर के मुख्य व्यस्त इलाकों में बड़ी-बड़ी लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है जिसके विरूद्ध उत्तर भारत में कई राज्यों में लूट और डकैती के मुकदमा पंजीकृत हैं वही ताऊ गेम का गैंग लीडर इंद्रपाल चौधरी काफी समय से जेल में है इंद्रपाल चौधरी के जेल जाने के बाद ताऊ गैंग की कमान सचिन चौधरी ने संभाली है सतीश चौधरी सहर बड़े बड़े शोरूम की रेकी कर घटना का प्लान कर तैयार करता है और फिर घटना को अंजाम देने के लिए अपने गैंग के नए लोगों को शामिल करता हैहरिद्वार पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सतीश चौधरी ने बताया की बदमाश अलग-अलग रास्तों से आए और जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की में ही पूरी रणनीति बनाई गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अलग-अलग रास्तों से निकलते हुए दोबारा जिला पंचायत गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पूरी रात बिताई और अगले दिन एंबुलेंस का सहारा लेकर पुलिस की नाकेबंदी को चकमा देते हुए वह फरार हो गए।बाइट...सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस.... एसएसपी हरिद्वार

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज