बहादराबाद मे युवा कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर किया गया धरना प्रदर्शनएंकर....खबर बहादराबाद से है जहां आज दिनांक 8 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को कार्यकारी अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि बहादुर के नेतृत्व में द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया युवा कांग्रेस द्वारा पीपल तिराहा बहादराबाद कलियर रोड पर बढ़ती महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना के दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई आसमान छू रही है उनका कहना है कि भाजपा सरकार के द्वारा बनाई गई नीतियों के कारण आज आम इंसान का जीना दूभर हो चला है उन्होंने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में आप चले जाएं किसी भी कार्य को करने से पहले महंगाई के कारण आम इंसान को 10 बार सोचना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इन सभी हालातों की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा की जनविरोधी नीतियां हैं जिनका आज युवा कांग्रेस विरोध करती है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज भाजपा सरकार आम जनता के साथ यह खिलवाड़ कर रही है आने वाले 2022 में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी और सत्ता परिवर्तन करेगी ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज