पिरान ​कलियर । थाना पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरेला पर्वहरेला पर्व के अवसर पर थाना पिरान कलियर की इमलीखेड़ा चौकी और धनौरी चौकी परिसर में पुलिसकर्मीयो ने फलदार एवं छायादार पौधो का वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया।पिरान कलियर थाने की इमलीखेड़ा चौकी और धनौरी चौकी में हरेला पर्व के दौरान थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ,इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी गम्भीर सिह तोमर और धनौरी चौकी प्रभारी लक्ष्मी बिजल्वाण ने चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया।इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि वर्तमान में पेडों के अवैध पातन के कारण बढ रहे प्रदूषण की समस्या को दूर करने हेतु संकल्प लेते हुये “हरेला पर्व” के अवसर पर फलदार एवं छायादार वृक्ष जिनमें आम, कटहल,नीम अमरुद , बड़ आदि के लगभग 75 पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने हरेला पर्व को प्रकृति और मानव जीवन के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को एकुजट होकर इस मुहिम में शामिल होना चाहिए और जनता से अपील भी की है कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक संकल्प लेकर अपने अपने स्तर से अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करें।इस दौरान इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी गम्भीर सिंह तोमर,धनौरी चौकी प्रभारी लक्ष्मी बिजल्वाण,एसआई नीरज मेहरा, कॉस्टेबल सोनू चौधारी, सजंय पाल ,संजीव कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज