हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुरे उत्तराखंड की सबसे बडी डकैती का एसएसपी हरिद्वार ने किया खुलासा। हरिद्वार के बडे ज्वेलर्स मोरा तारा ज्वेलर्स में हुई लूट का खुलासा, 3 बदमाश लुटे गए सामान के साथ गिरफ्तार।बुलंदशहर के कुख्यात ताऊ गैंग के सदस्यों ने दिया था मोरा तारा ज्वेलर्स के शोरूम पर करोड़ो की लूट को अंजाम… एंकर.....हरिद्वार के शंकर आश्रम चौक के पास स्थित मोरा तारा ज्वेलर्स में हुई करोड़ो रूपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने डकैती करने वाले 3 बदमाश को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों की निशानदेही पर डकैती के दौरान लूटे गयी एक मूर्ति और 2 लाख 16 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में डकैती का खुलासा किया है। गौरतलब है कि बीती 8 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालकर लाखों रुपये की ज्वैलरी और कैश लूटकर फरार हो गए थे।पुरे उत्तराखंड और हरिद्वार जिले में ये अब तक कि सबसे बड़ी डकैती है।पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा करने के लिए 10 से अधिक टीम लगाई हुई थी जो पड़ोसी राज्यों में जाकर छानबीन कर रही थी। इन पुलिस टीमों के द्वारा लगभग 800 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक करते हुए सुराग दस्ती की गई जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि शोरूम में 8 बदमाशों ने लूटकांड को अंजाम दिया था। लूट करने के बाद ये बदमाश रुड़की स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके थे। इनमें से 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। शोरूम से लूटे गए ज्वेलरी और नकदी की बरामदगी के प्रयास भी जारी है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश शातिर अपराधी है इनके खिलाफ पूर्व में भी लूटपाट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। और पुलिस टीम की सफलता की सराहना करते हुए डकैती के सफल खुलासे पर DGP उत्तराखंड द्वारा पुलिस टीम को ₹ 20000,, DIG रेंज द्वारा ₹ 5000, SSP हरिद्वार द्वारा ₹ 2500 के नकद ईनाम की घोषणा की गयीं।बाइट....सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस....एसएसपी हरिद्वार

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज