कलियर पुलिस ने एक सटोरी रंगे हाथ गिरफ्तार पिरान कलियर थाना अंतर्गत सट्टा खाईबाड़ी करते हुये कलियर थाना पुलिस ने वीआईपी चौक से एक सटोरी को सट्टा लगाते हुए सट्टा पर्ची व 2620 रुपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।कलियर थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा संगधित व्यक्तियों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वीआईपी चौक पर सट्टा लगाने का अनैतिक कार्य किया जा रहा है । पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मौके से शहनवाज उर्फ सोनू पुत्र शमीम 25 वर्ष निवासी मुक़र्रबपुर पिरान कलियर को गिरफ्तार कर उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।साथ ही थाना प्रभारी ने बताया है कि कलियर थाना अंतर्गत और भी सट्टा लगाने की सूचना मिल रही है।बहुत जल्द चैकिंग अभियान चलाकर उनको भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज