अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह पर धनौरी चौकी में गोष्ठी का आयोजन एंकर...... आपको बता दें पिरान कलियर थाना क्षेत्र की धनौरी चौकी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें अनुरोध क्षेत्र अधिकारी रुड़की के धनौरी वासियो को नशीले मादक पदार्थों का प्रयोग न करने की अपील किआपको बता दें कि हर साल 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है उत्तराखंड पुलिस ड्रग्स दिवस को 22 से 7 जुलाई तक साप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाकर मनाती है । इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था के निर्देशानुसार मनाए जा रहे ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेशों के अनुपालन में धनौरी चौकी परिसर में धनौरी क्षैत्र के गणमान्य लोगों के साथ गोष्टी कर क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों को नशा ना करने की अपील किक्षेत्र अधिकारी बहादुर सिंह चौहान रुड़की ने कहा कि हर तरह का नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है आज के समय में युवा शराब, सिगरेट, ड्रग्स, अफीम, चरस सहित ना जाने कितनी जहरीली चीजों का सेवन करते हैं और इन चीजों के आदी हो जाते हैं बाद में वह सामाजिक बुराइयों को भी पैदा कर देते हैं उन्होंने युवाओं से आवाह्न किया कि वह नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज के हर तबके को जागरूक होना होगा तभी समाज का सुधार होगा उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास होने वाले नशे के कारोबार पर भी अंकुश लगाना है ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।बाइट.... बहादुर सिंह चौहान

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज