धनौरी ।शिक्षा को समर्पित शख्सियत दिवंगत डॉ0तेजवीर सिंह सैनी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलिएंकर.....आपको बता दें धनौरी में हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज मे आयोजित हुआ पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आपको बता दें कि छोटे से किसान परिवार से निकलकर हरिद्वार के घाड क्षेत्र में शिक्षा की अलौकिक मशाल जलाने वाले स्वर्गीय तेजवीर सिंह सैनी आज होते तो शायद यही कहते “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया”। उन्होने बेहद कम समय में घाड क्षेत्र में अनेक शैक्षणिक संस्थाओं को जन्म दिया जो आज भी अग्रणी रहकर समाज में मुकाम बनाए हुए हैं। उनके द्वारा लगाए गए पौधे आज बड़े वृक्ष बन चुके हैं तथा समाज को छांव प्रदान कर रहे हैं। और कभी भी स्वयं के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ लोगों के लिए ही जीवन अर्पित कर दिया। अपनी संस्थाओं के कर्मचारी हो या फिर संकुल के साथी प्रधानाध्यापक या अन्य सहयोगी शिक्षकगण सभी को परिवार का सदस्य मानते थे । जिससे सभी पारिवारिक माहौल में कार्य करते थे तथा विभाग/संस्था को सर्वश्रेष्ठ सहयोग देते थे।एक खास बात ओर थी इनमें वे सभी वर्गों को एक मानते थे, ऊंच नीच का भेद नहीं करते थे उन्होंने अपना पूरा जीवन संबंधों के नाम किया।ऐसे ही बुलंद हौसले एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे स्व0(डॉ0)तेजवीर सिंह सैनी।अपने मजबूत इरादों के कारण आप हमेशा कुछ-न-कुछ नवीनता वाले काम हमेशा करते रहें! राजकीय सेवा में होने के साथ साथ आपने दो इंटर कॉलेज, एक डिग्री कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल व अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय भी घाड क्षेत्र के लिये खोला जो अब शिक्षा क्षेत्र की मील का पत्थर बन चुका हैं! जिन विद्यार्थियों को इनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी आपके मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आपके प्रयासों से ही आपके द्वारा स्थापित हरीओम सरस्वती इंटर कॉलेज, धनौरी, राजाबाबू इंटर कॉलेज, कोटामुरादनगर विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र भी बनाया गया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज