पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम बेडपुर निवासी एक युवक के दो मोबाइल गुम हो गए थे । युवक के गुम हो चुके दो मोबाइल पुलिस द्वारा लौटा दिए हैं। और वह युवक अपने मोबाइल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ । युवक ने मोबाइल पाकर पुलिस का धन्यवाद किया।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि आजाद निवासी बेडपुर के रियलमी कम्पनी के दो मोबाइल फ़ोन गुम हो गए थे,उनकी जांच सर्विलांस सेल कर रही थी जिसके तहत सर्विलांस सेल के एक्सपर्ट हर रोज खोये मोबाइलों की लोकेशन खोजने की कोशिश करते थे।उनकी मेहनत रंग लाई और आखिर धीरे-धीरे उन्हें सफलता हाथ लगी।सर्विलांस सेल की टीम ने खोये हुए दोनों मोबाइल वापस खोज लिए और दोनों मोबाईल ईएमआई नम्बर के आधार पर युवक को लौटा दीए। आजाद ने बताया कि वह मोबाइल मिलने की उम्मीदें छोड़ चुके थे लेकिन पुलिस ने उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटा दीए और उन्होंने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज