कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने गरीबो को किया राशन वितरणथाना पिरान कलियर डीजीपी अशोक कुमार द्वारा कोविड काल में चलाये जा रहे “मिशन हौंसला” के तहत उत्तराखंड पुलिस प्रदेश भर में जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने में जुटी हुई है। जब से पुलिस का “मिशन हौंसला” अभियान शुरू हुआ है।तभी से ही कोविड संक्रमण से पीड़ित हजारों गरीबो व मरीजों को पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों में आमजन की मदद कर चुके है।इसमें चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर,दवाइयां, राशन व अन्य मदद हो उपलब्ध कराए जा चुके हैं।इस वक्त कोविड कर्फ्यू लागू होने से गरीब मजदूर मेहनत मजदूरी से वंचित होने से इन गरीब लोगो को हर तरह की मदद की दरनिकर है।और कलियर थाना क्षेत्र में ऐसे बहुत से गरीब परिवार निवास करते है।जिनकी मदद के लिए उत्तराखंड पुलिस अभियान ,,मिशन होंसला,,के अंतर्गत इसी कड़ी में कलियर थाना अंतर्गत ईमली खेडा पुलिस चौकी में कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी,ईमली चौकी प्रभारी गम्भीर सिंह तोमर की अगुवाई में गरीब लोगो को सोसल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुये राशन वितरण किया गया है।राशन किट में घरेलू सामान जिसमे चीनी,चाय,आटा, चावल व जरूरत का अन्य सामान सामील है।जिसको गरीब लोगों द्वारा राशन पाकर उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी।वही राशन किट उपलब्ध कराने पर कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने पृरी पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।ज्ञात रहे कि जिस तरीके से कोविड संक्रमण के दौर में उत्तराखंड की मित्र पुलिस देवदूत बनकर आमजन की मदद को हाथ बढ़ा रही है।वास्तव में उनकी यह पहल बेहद प्रशंसनीय ओर सराहनीय कार्ये है।इस मौके पर कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी,ईमली खेडा चौकी प्रभारी गम्भीर सिंह तोमर,कांस्टेबल निपेन्द्र रावत,आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज