इमलीखेड़ा चौकी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस चौकी प्रभारी सहित पुरा स्टाफ रहा मौजूद।कलियर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इमलीखेड़ा चौकी में कार्यवाहक चौकी प्रभारी नीरज मेहरा ने छायादार पौधे का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगो से भी अपील की और कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आंगन में पौधारोपण करना चाहिए।शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कलियर थाने की चौकी इमलीखेड़ा में कार्यवाहक चौकी प्रभारी नीरज मेहरा ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर चौकी में छायादार पौधे का रोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से अपील की।इस दौरान कार्यवाहक चौकी प्रभारी नीरज मेहरा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि आस-पास हरे-भरे पेड़ पौधे हों लेकिन आज के समय में बढ़ते औद्योगिकीकरण की वजह से लाखों पेड़-पौधों का काटा जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण पर इसका साफ-साफ असर देखा जा सकता है।उन्होंने कहाँ की पर्यावरण को शुद्ध रखने और हवा की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए अपने अपने अगन में पौधा रोपण करना चाहिए।इस दौरान इमलीखेड़ा चौकी का पुरा स्टाफ मौजूद रहा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज