पिरान कलियर ।आखिर कब तक लोग मौत के रास्ते से गुजरते रहेंगे ट्रेक्टर ट्राली पलटने से बाल-बाल बचे मोटरसाइकिल सवार,क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को है किसी बड़े हादसे का इंतजारएंकर..... ट्रेक्टर ट्राली पलटने से बाल-बाल बचे मोटरसाइकिल सवार, आपको बता दें कलियर विधानसभा क्षेत्र में सोहलपुर रोड मे बने गढ्ढे रोज किसी ना किसी हादसों को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन इन गड्ढों में कोई ना कोई हादसा होता रहता है लेकिन उसके बावजूद भी यह सड़क नहीं बनाई गई जिसमे कभी मोटरसाइकिल वाले और कभी ट्रैक्टर ट्रॉली वाले इन गड्ढों के शिकार होते रहते हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी ना तो पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद और ना ही नगर पंचायत चेयरमैन इस और कोई ध्यान देता है। जिसे यह सड़क बनाकर लोगों को हादसे से बचा जाए लेकिन ना जाने यहा के जनप्रतिनिधि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं । और खास बात यह है की कलियर विधानसभा के विधायक फुरकान अहमद के पेट्रोल पंप और कैंप कार्यालय के सामने सोहलपुर रोड में बने जानलेवा गड्ढों में रात को एक खतरनाक हादसा हुआ जिसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई परंतु लकड़ी से भरी हुई एक ट्राली पलट गई जिससे कोई बड़ा हादसा होते-होते बच गया । बेडपुर से कलियर को जाने वाले मुख्य रोड पर विधायक फुरकान अहमद के पेट्रोल पंप और उनके कैंप कार्यालय के ठीक सामने कई साल से गहरे गहरे जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं । पर काफी समय से कोई नाला आदि ना बनने के कारण हमेशा पानी इकट्ठा रहता है। और लोगों का कहना है कि आने जाने वाले राहगीरों को बहुत ही ज्यादा समस्या आ रही है और विधायक फुरकान अहमद कलियर विधानसभा में 9 साल से ऊपर का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी उक्त स्थान पर आज तक कोई संतोषजनक कार्य नहीं हुआ है जिससे आने जाने वाले लोगों में रोष व्याप्त है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज