रिपोर्टर - नौशाद अली / पिरान कलियर लाखों के सामान की चोरी की घटना का कलियर पुलिस ने किया खुलासा-तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया एंकर...... आपको बता दे कि कलियर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किये गए 54 जस्टी क्रैश पोस्ट बैरियर एक पिकप गाड़ी समेत बरामद किए हैं क्रैश पोस्ट बैरियर की कीमत करीब एक लाख 90 हजार बताई गई है। मामले का खुलासा करते हुए कलियर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 3 जून को वादी सुधीर कुमार पुत्र घनश्याम निवासी आर्य नगर ज्वालापुर द्वारा तहरीर देकर बताया था कि 2 जून की रात्रि उससे कार्यस्थल रहमतपुर गांव के पास नौ गजा पीर की मजार के सामने से 54 जस्टी स्टील क्रैश बैरियर चोरी हो गए हैं मामले में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम का गठन किया गया। गठित की गई थी मैं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की तो तीन आरोपी अमजद पुत्र जरीफ निवासी बढेरी राजपूतान थाना बहादराबाद मुरसलीन पुत्र सलीम, रियाज पुत्र फैयाज दोनों निवासी रहीम कॉलोनी मौहल्ला पावाधोंई थाना कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार किया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज