कलियर /बेड़पुर में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए एएसडीएम रूड़की ने बेडपुर में गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की एएसडीएम रुड़की पूरण सिंह राणा ने बेड़पुर में गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की उन्होने कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगो में जागरूकता के लिए प्रेरित किया।और उन्होंने अपील कि वह वैक्सीनेशन के लिए समाज में भी जागरूकता लाने का काम करें।और लोगो से वैक्सिन लगाने की अपील करें।ग्राम बेडपुर आयोजित बैठक में एएसडीएम रूड़की पूर्ण सिह राणा ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शफ्फकत अली और सभासद सहित क्षेत्र के अन्य लोगों की बैठक की। जिसमे उन्होंने अपील करते हुए कहा, कि कोरोना वैक्सीन लगवाना हमारे स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोविड संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती है । उन्होंने सभी से कहा, कि वह समाज में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने में सहयोग करें। एसडीएम का कहना था, कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। वैक्सीन लगवाना भी इसी का एक हिस्सा है।एएसडीएम पूर्ण सिंह राणा ने बताया कि कोरोना वैक्सिन की जागरूकता के लिए बैठक की गई जिसमें सभी को अपने अपने क्षेत्र में लोगो जागरूक करना है।और मस्जिद के मौलाना भी अपनी अपनी मस्जिदों में एनाउंसमेंट कर लोगो को वैक्सिन लगवाने के लिए जागरूक करें।बाइट.... पूरण सिंह राणा (ए.एस.डी.एम रूडकी)

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज