हरिद्वार । एसएसपी हरिद्वार ने फर्जी मीडिया कर्मियों के द्वारा क्षैत्र मे की जा रही उगाही को लेकर कार्यवाही किए जाने का दिया आश्वासनहरिद्वार क्षैत्र में सक्रिय हो रहे फर्जी पत्रकारों पर एसएसपी हरिद्वार कसेगे कानून का शिकंजा।आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिलअबुदई कृष्णराज एस के द्वारा ,हरिद्वार क्षैत्र में सक्रिय हुए फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसते हुए कार्यवाही किए जाने की बात कही गई है ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूचनाएं मिल रही हैं कि ,कुछ तथाकथित पत्रकारों के द्वारा न्यूज़ पोर्टल की आईडी के नाम पर जबरन उगाही की जा रही है ।ऐसे पत्रकारों के ऊपर पुलिस प्रशासन के द्वारा जल्द ही कार्यवाही की जाएगी ।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में बहुत सारे वाहन ऐसे हैं कि जिन पर प्रेस लिखा है और उनका पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है ऐसे वाहनों पर भी कार्यवाही की जाएगी ।उन्होंने कहा कि इस विषय में जांच की जा रही है जिसके बाद तत्काल प्रभाव से ऐसे लोगों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। और भी जो इस तरह के कार्यों में लिप्त पाए जाएंगे जांच के उपरांत उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज