रिपोर्ट - नौशाद अली/ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट ने कलियर स्थित शौचालय में की छापेमारी-शौचालय के अंदर से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े महिला पुरुष एंकर..... आपको बता दे कि पिरान कलियर में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने छापेमारी कर शौचालय में आपत्तिजनक स्थिति में महिला और पुरुष को पकड़ा है। दोनों को पुलिस के सपुर्द्ध कर दिया है वहीं शौचालय संचालक मौके से फरार हो गया। कलियर में दरगाह की ओर से शौचालय का निर्माण किया गया है पहले यह शौचालय ठेके पर संचालित किया जा रहा था लेकिन पिछले कई दिनों से ठेका समाप्ति के बाद अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। वहीं रूड़की ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि शौचालय परिसर में बनाये गए कमरे में देह व्यापार हो रहा है सूचना पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने मौके पर छापेमारी की तो शौचालय के अंदर बने कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला और पुरुष को पकड़ा। छापेमारी के दौरान शौचालय को अवैध रूप से संचालित करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया।वही ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल का कहना है कि शिकायत मिली थी कि शौचालय में गलत कार्य किया जा रहा है छापेमारी के दौरान महिला पुरुष को पकड़ा है जल्द ही संचालन कर्ता को भी पकड़ा जाएगा। वहीं दरगाह प्रबन्धक मोहम्मद हारून ने बताया कि शौचालय खुला होने की उन्हें कोई जानकारी हैं अगर शौचालय में इस तरह के कार्यो को अंजाम दिया जा रहा था तो संबधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज