रिपोर्ट - नौशाद अलीकोविड कर्फ्यू में कर रहा था शराब की तस्करी-कलियर पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तारपिरान कलियर ।कोविड क‌र्फ्यू में कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की हैं।अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस लगातार अभियान चला रही हैं।एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान कलियर पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गुए।और पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई हैं । पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश पुत्र हरपाल निवासी हबीबपुर निवादा बताया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि कोविड क‌र्फ्यू में भी लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के साथ ही गिरफ्तारी की जा रही है। हबीबपुर निवादा निवासी राकेश को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।टीम में शामिल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, कॉस्टेबल दिनेश चौहान, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज